Sagar-स्कूल से घर जा रहे छात्र का रास्ते में क्या हो गया, अस्पताल में भर्ती करना पड़ा
Sagar-स्कूल से घर जा रहे छात्र का रास्ते में क्या हो गया, अस्पताल में भर्ती करना पड़ा
सागर जिले बीना में स्कूल से घर जा रहा आठवीं का छात्र झांसी रेलवे लाइन पर बने ओवर ब्रिज से कूद गया। जिससे छात्र के एक पैर और कमर में गंभीर चोट आई है। छात्र ने ऐसा क्यों किया, वह अभी बताने की स्थिति में नहीं है। फिलहाल छात्र का सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए सागर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार कक्षा आठवीं का छात्र उम्र 15 वर्ष हाल निवासी भगत सिंह वार्ड प्राइवेट स्कूल से पढ़ाई करने के बाद साइकिल से अपने घर जा रहा था। तभी अचानक छात्र शाम करीब पौने 5 बजे रेलवे लाइन के ऊपर बने ओवर ब्रिज से रेलवे ट्रैक के नजदीक करीब 20 फीट ऊंचाई से कूद गया। छात्र को ऊपर से गिरता हुए देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिसकी जानकारी जीआरपी एवं 108 एंबुलेंस को भी दी गई।
साथ ही परिजनों को भी घटना से अवगत कराया गया। कुछ ही समय में एंबुलेंस और परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और घायल छात्र को एंबुलेंस से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टर दीपक तिवारी के द्वारा घायल छात्र की जांच कर प्राथमिक उपचार किया गया। साथ ही सूचना के बाद जीआरपी भी सिविल अस्पताल पहुंची।