रश्मि अहिरवार एमपीपीएससी से डीएसपी के पद पर चयनित हुई लोगों ने स्वागत किया।
बीना विधानसभा की परसोरा गांव की रहने वाली रश्मि अहिरवार एमपीपीएससी से डीएसपी के पद पर चयनित हुई है और खुरई पहुंचने पर अहिरवार समाज के लोगों ने स्वागत किया। इसके बाद जुलूस निकाला गया, जो गांधी वार्ड स्थित संत रविदास मंदिर पहुंचा।
उन्होंने बताया कि बिना मेहनत के कुछ भी हासिल नहीं हो सकता है, साथ ही सभी को आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर नपाध्यक्ष नन्हींबाई अहिरवार, जनपद अध्यक्ष जमना प्रसाद आदि उपस्थित थे।