पुलिस ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया
नरसिंहपुर पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के नाम पर ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 20 मोबाइल, 29 सिम कार्ड और एक क्रेटा कार जब्त की गई है। आरोपी ओमप्रकाश सिंह कुर्मी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह गाजियाबाद, मुरादाबाद, नरसिंहपुर, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों में ठगी के मामलों को अंजाम दे चुका है। गिरोह प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का नाम इस्तेमाल कर फर्जी लोन दिलाने का झांसा देता था और लोगों से पैसे ऐंठता था।