Sagar- थाना प्रभारी ने छात्र छात्राओ पढ़ाया साईबर क्राईम का पाठ
बांदरीः- सी.एम. राईज स्कूल के छात्र छात्राओ कोें बांदरी पुलिस ने साईबर क्राईम के बारे में बताया । थाना प्रभारी गजेन्द्र सिंह बुन्देला ने कहा कि कुछ दिनों से पूरे देश में साईबर क्राईमों में इजाफा हुआ है इसी के चलते पुलिस मुख्यालय डी.जी.पी. सर और पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में 01 फरवरी से 11 फरवरी तक जगह जगह नागरिको को जागरूक करने के साईबर सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए नगर और ग्रामो में जाकर नगर के मुख्य चोराहो, चोपालो, नुक्कड़ एवं स्कूलो में कार्यक्रम कर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।,
जिसमें पुलिस में डिजीटल अरेस्ट जैसी कोई चीज नही होती है इस संबंध में काल आने पर डरे नही, अनावषशयक एप डाउनलोड न करे, अनजान नंबर से फाईल आदि डाउनलोड न करें, व्हाटस अप टेलीग्राम आदि पर आटो डाउनलोड सेटिंग आफर रखे हमेशा एवं इसके साथ साथ अन्य किसी अनजान काल लाटरी, ईनाम, बीमा आफर्स आदि बहकावे न आए। थाना प्रभारी ने कहा कि किसी भी तरह के संदेहप्रद काल की सूचना या अन्य कोई जानकारी के लिए हेल्प लाईन नंबर 1930 पर तुरंत सूचना दे। कार्यक्रम में थाना प्रभारी गजेन्द्र सिंह बुन्देला, प्राचार्य देवेन्द्र मिश्रा, आरक्षक दीपक सोनी, मनीषा शाक्य, राखी प्रजापति, षिवकुमारी आदि शामिल रहें।