जटाशंकर जा रही थी बस और पेड़ आया सामने, फिर 11 लोग पहुंचे अस्पताल

 

जटाशंकर जा रही थी बस और पेड़ आया सामने, फिर 11 लोग पहुंचे अस्पताल

 

 

 

एमपी के छतरपुर जिले के बिजावर से जटाशंकर जा रही एक बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि 6 अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि बस चालक ने सड़क पर बैठे बंदर को बचाने के प्रयास में बस को अनियंत्रित कर दिया, जिससे यह हादसा हुआ।

 

 

 

घटना की जानकारी लगते ही बिजावर तहसीलदार और खैराचौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और घायलों को 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायलों में ड्राइवर, कंडेक्टर और क्लीजर सहित दो अन्य लोग शामिल हैं। इनमें से गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जबकि 6 अन्य लोगों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिजावर में जारी है।


By - sagar tv news
07-Feb-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.