Sagar - रिकवरी के पैसों से खेला ऑनलाइन गेम हारे तो लूट की साजिश रची ऐसे हुआ खुलासा

 

आनलाईन खेल में हारने के बाद एक निजी कंपनी के दो रिकवरी ऐजेंटो ने कंपनी के रुपए ऐंठने को लेकर साजिश रची। जिसमें एक रिकवरी एजेंट ने बताया कि मिर्ची डालकर बदमाशों ने लूटा तो दूसरे ने बताया कि एक्सीडेंट के बाद किसी ने पैेसे निकाल लिए। यह हैरान कर देने वाला मामला

 रविवार की रात सागर जिले के खुरई से सामने आया जहां खुरई शहरी और खुरई देहात थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज किया है। 

 

 

 

शनिवार की देर रात दो अलग अलग घटनाओं में एक ही कंपनी के दो रिकवरी ऐजेंटों के साथ रुपए लूटने की घटनाएं सामने आईं। दरअसल नवधन कंपनी प्राईवेट लिमिटेड मिनी फायनेंस कंपनी है। जो लोगों को लोन देकर अपने कर्मचारियों से किस्तें उगावनी का कार्य करते हैं। ऐसे दो उगावनी ऐजेंटों के साथ दो अलग अलग स्थानों पर लूट जैंसी घटनायें सामने आईं। पठारी की ओर से लौट रहा ऐजेंट झिला गांव निवासी सचिंद्र अहिरवार ने बताया कि धांगर खिमलासा से लौटते समय धांगर गांव के पास एक्सीडेंट के बाद वह बेहोश हो गया। जब होश आया तब उसकी उगावनी लगभग 63 हजार रूपए गायब हो गए। ऐसे ही पठारी से लौट रहे धर्मेन्द्र अहिरवार ने बताया कि खजरा हरचंद के पास तीन युवकों ने आंखों में मिर्ची डालकर 52 हजार छीन लिए। जबकि कंपनी के मैनेजर ने बताया कि घटनाएं झूठी लग रहीं है। धर्मेन्द्र ने कबूल लिया कि मिर्ची उसने ही खरीदकर स्वयं घटना की साजिश रची। अलग-अलग थानों की घटनाएं होने के कारण पुलिस दोनों मामलों में युवकों से पूछताछ कर रही हैं। 


By - sagar tv news
10-Feb-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.