सरकारी स्कूलों में बच्चों के पीने के पानी की व्यवस्था व क्षतिग्रस्त स्कूलों की मरमत कराने की मांग
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है, जहां पानी के लिए बच्चे परेशान होते हैं। वहीं, कई जगहों पर क्षतिग्रस्त स्कूल का जर्जर हिस्सा बच्चों के ऊपर गिरने का डर बना रहता है, जिससे किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। इसलिए स्कूलों की मरमत भी कराई जाए। इतना ही नहीं कई स्कूलों में मिट्टी के खप्पर हैं, जो गिरने का डर रहता है,
इसलिए पक्का निर्माण कराया जाए। माध्याह्न भोजन में पहली से पांचवीं तक के बच्चों को मात्र दो रोटी दी जा रही हैं, जो बच्चों के लिए पर्याप्त नहीं होती हैं, इसलिए उन्हें भरपेट भोजन देने की व्यवस्था की जाए। गुणवत्ताहीन खाना देने की कई शिकायतें मिलती है फिर खाना की गुणवत्ता को सही नहीं किया जा रहा है न ही कार्रवाई की जाती है। ग्रामीणों ने शिकायत की है कि ग्राम मझेरा में खसरा नंबर 277/278 श्मशानघाट की भूमि पर लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है जिसे जल्द हटाया जाएगा।