Sagar- आधी रात जुआ फड़ पर दबिश से मची खलबली, 7 पकड़ाए
सागर जिले की गढ़ाकोटा पुलिस ने आधी रात में जुआ फड़ पर दबिश दी, तो मौके पर जुआरियों में हड़कंप मच गया और वहां दौड़े लग गई, हालांकि पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में लिया लेकिन तीन जारी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहे पुलिस ने इनके पास से 8000 की नगदी और चार मोटरसाइकिल बरामद की है,
गढ़ाकोटा थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी पथरिया रोड पर स्थित पटेल ग्राउंड मैं कुछ लोग खुलेआम जुआ खेल रहे हैं टीम बनाकर वहां पर भेजी और इसके बाद इन लोगों को जुआ खेलते पकड़ा है,
जुआरियों में कलीम उर्फ राजा खान, शाहिद उर्फ शानू खान,
चरन पटेल, . गोविंद रैकवार, रहीश खान, विनीत बाल्मीकि, प्रमोद भाट , मनीष दुबे निवासी पटना रहली, मुब्बू खान निवासी गढाकोटा, राजा खान निवासी गढाकोटा शामिल है इसमें तीन आरोपी दमोह जिले के भी रहने वाले हैं