Sagar- प्रेमी युगल सावधान, वैलेंटाइन के दिन पिकनिक स्पॉटों पर रहेगी इनकी नजर
Sagar- प्रेमी युगल सावधान, वैलेंटाइन के दिन पिकनिक स्पॉटों पर रहेगी इनकी नजर
वैलेंटाइन डे पर विदेशी संस्कृति का विरोध करने के लिए शिवसेना और पुजारी पुरोहितो ने कमर कस ली है, इसके लिए बुधवार को पहलवान बाबा मंदिर प्रांगण में वैदिक मंत्रउच्चारण विधि से अश्लीलता और फूहड़ता को बढ़ावा देने वाले प्रेमी युगलो को सबक सिखाने लठठो को सरसों का तेल पिलाकर दंडपूजन किया तो वही शिवसैनिको ने नारे लगाए, जहां मिलेंगे बिट्टू सोना तोड़ देंगे कोना-कोना,
शिवसेना उप राज्य प्रमुख पप्पू तिवारी ने कहा कि हम प्रत्येक वर्ष पश्चात संस्कृति का प्रतीक वैलेंटाइन का विरोध करते आ रहे है इस वर्ष हम फरवरी माह के प्रारंभ से ही वैलेंटाइन डे के प्रतिदिन मनाने वाले रोज डे टेडी डे जैसे सप्ताहो का विरोध कर रहे है और वैलेंटाइन डे पर अश्लीलता एबम फूहड़तावादी कार्यक्रम आयोजित करने वाले होटल रेस्टोरेंट कैफे संचालकों को हमने लिखित चेतावनी भी दे चुके हैं, 14 फरवरी को हमारे संगठन की टुकड़िया अलग अलग स्पॉट पर तैनात रहेंगे, इस बार अश्लीलता की होली सिविल लाइन में जलाई जायेगी,
पुरोहित संघ से शिवम शास्त्री महाराज ने बताया की अगर प्रेमी युगल कहि अश्लीलता करते मिले तो उनकी वही पर शादी करा दी जायेगी।