Sagar-सरकारी रोड पर तान दी बिल्डिंग,नगर निगम को भनक तक नहीं लगी,ऐसे हुआ खुलासा | sagar tv news |
दरअसल, ये पूरा मामला सागर के गुरु गोविंद सिंह वार्ड का है, जहां प्रमोद चौकसे नाम के व्यक्ति पर आरोप है कि उसने सरकारी रोड पर अवैध रूप से निर्माण कर लिया। इससे स्थानीय लोगों का आना-जाना बंद हो गया, जिससे वार्डवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। परेशान होकर लोगों ने नगर निगम को ज्ञापन सौंपा और अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।