सागर-नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी,पुलिस थाने में की शिकायत | sagar tv news |
सागर में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, दमोह जिले के गैसाबाद निवासी रोहित पटेल ने गोपालगंज थाने में शिकायती आवेदन दिया है कि मेडिकल कॉलेज के सामने संचालित एक निजी कंपनी ने उससे नौकरी के नाम पर ठगी की है।
युवक का रूप है की इस तरह से पचासो लोगो के साथ ठगी की जा रही है, पैसे कम होने की वजह से कोई शिकायत नहीं करता है लेकिन ये सीधी धोखाधड़ी है,
पीड़ित रोहित पटेल के अनुसार, कंपनी ने पहले रजिस्ट्रेशन के नाम पर उससे 2,000 रुपए मांगे और कहा कि 5 दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी। इस आश्वासन पर भरोसा कर वह दमोह से सागर आ गया और ट्रेनिंग में शामिल हो गया।
लेकिन ट्रेनिंग के दौरान कंपनी ने उससे 42,000 रुपए की अतिरिक्त मांग की और पैसे न देने पर नौकरी न लगने की बात कही गई। जब युवक को ठगी का एहसास हुआ, तो उसने तुरंत गोपालगंज थाने पहुंचा, कंपनी के लोगो ने ट्रेनिंग के नाम पर दो हजार रूपये लेना स्वीकार किया है,