सागर में महाशिवरात्रि की भव्य तैयारियां, शहर में भगवा ध्वजों से सजा माहौल,111 सदस्यों का डमरू दल देगा प्रस्तुति

 

सागर में महा शिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी को मनाया जाएगा। मंदिरों में पर्व की तैयारी शुरू हो गई। शहर को भगवा झंडों से सजाया जा रहा है। शिवालयों में 24 फरवरी को तेल व 25 को मंडप व हल्दी का कार्यक्रम होगा। शहर में मुख्य रूप से कांच मंदिर, मारकंडेश्वर मंदिर, सदर, चंपा बाग, चकराघाट, धनेश्वर मंदिर सहित 10 स्थानों से शिव बारात निकलेंगी। महाकाल हिंदू संगठन के सानिध्य में निकलने वाली शाही बारात की तैयारियां जोर-शोर की जा रही हैं। इस बार बाबा की बारात में 111 सदस्यों का डमरू दल शामिल होगा। शिव शक्ति डमरू दल प्रस्तुति देगा। चंपाबाग मंदिर के पुजारी ड्रेस कोड में रहेंगे और 111 सदस्यों का दल रहेगा। मंदिर में आयोजित बैठक में शिव बारात की तैयारी की गई। बैठक में अध्यक्ष राजा शर्मा, उपाध्यक्ष सत्यम वाल्मीकि, मीड़िया प्रभारी अनुज यादव, आशीष कुशवाहा एवं रौनक रैकवार आदि मौजूद रहे।

 

प्राचीन शिव मंदिर भूतेश्वर में विवाह की रस्म होंगी। यहां मध्यरात्रि में कांच मंदिर मछरयाई से बारात पहुंचेगी। ढोल-नगाड़े व भजन मंडलियों के साथ शिव भक्त बारात में नाचेंगे। मंदिर के पुजारी मनोज तिवारी ने बताया कि विवाह के रस्मों की तैयारी मंदिर में शुरू हो गई हैं। कांच मंदिर मछरयाई से बारात के आगमन पर बारात का भव्य स्वागत किया जाएगा। देव धनेश्वर शिवालय में बाबा धनेश्वर का 24 फरवरी को हल्दी एवं मंडप सजाया जाएगा। महादेव को 5 किलो हल्दी, इत्र, प्रयागराज संगम के जल मिश्रित कर सुगन्धित तेल के साथ समर्पित की जाएगी एवं समस्त भक्तों को वितरित की जाएगी। शिवालय आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया जा रहा है। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर बाबा धनेश्वर की भव्य बारात विभिन्न मार्गों से होते हुए महाकाली मंदिर पहुंचेगी। मंदिर में वैवाहिक कार्यक्रम होंगे।


By - sagar tv news
20-Feb-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.