Sagar-सांसद की छवि खराब करने वालो के खिलाफ सड़को पर उतरा लोधी समाज | sagar tv news |
सागर जिले के देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम में सेमरा खेड़ी में 12 फरवरी को ढाबा संचालकों के बीच हुए विवाद मामले में दमोह सांसद राहुल सिंह की छवि खराब करने का आरोप लगा है जिसके बाद राजनीति गरमा गई है ।
गुरुवार को लोधी समाज और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जहां पर उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी के माध्यम से तहसीलदार संगम पटले को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन के माध्यम से कहा विगत 12 फरवरी को गांव के पप्पू उर्फ वृंदावन लोधी निवासी सेमराखेडी का गुटी खान भाई फिरोज खान निवासी गांधी वार्ड देवरी का सट्टा कारोबार को लेकर विवाद हुआ था ।
जिसमे गुटी खान भाई फिरोज खान और साथियों ने वृंदावन के साथ जमकर मारपीट कर दी थी । जिसकी देवरी थाने में रिपोर्ट दर्ज है रिपोर्ट में देवरी पुलिस ने विवाद का कारण छुपाया साथ ही मामला एक पक्षीय होने के बावजूद काउंटर मामला दर्ज किया । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद गुटी खान, फिरोज खान ने अपने साथियो के साथ सागर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया। जिस में दमोह सांसद राहुल सिंह ,भाजपा एवं जनपद सदस्य वीरेंद्र लोधी का नाम बदनाम करने के उद्देश्य से उछाला ।
जो निंदनीय है । इस संबंध में प्रभारी मंत्री, देवरी विधायक सहित, भाजपा पार्टी के पदाधिकारी को भी अवगत कराया है। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने के साथ सांसद की छवि खराब करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।