सागर में जल्द दौड़ेंगी 14 इलेक्ट्रिक बसें, भोपाल जबलपुर उज्जैन का किराया होगा कम

 

सागर में जल्द दौड़ेंगी 14 इलेक्ट्रिक बसें, भोपाल जबलपुर उज्जैन का किराया होगा कम

 

 


सागर कलेक्टर संदीप जीआर की अध्यक्षता में सागर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की आठवीं बैठक स्मार्ट सिटी कार्यालय में हुई। इसमें पिछली बोर्ड बैठक के बाद हुई कार्रवाई की समीक्षा की गई। इसके बाद नए एजेंडे पर चर्चा कर निर्णय लिए गए। कलेक्टर ने अमृत योजना के तहत 14 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। ये बसें अंतर-शहरी बस सेवा के रूप में चलाई जाएंगी। सर्वसम्मति से निर्णय के बाद बसों के संचालन के लिए चयनित एजेंसी योलो बस प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली को कार्यादेश जारी करने के निर्देश दिए गए।

 

 

कलेक्टर ने शहर में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि प्रदूषण मुक्त परिवहन को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाना जरूरी है। इसके लिए चार्जिंग स्टेशनों का निर्माण कराया जाए। सिटी बसों का संचालन व्यवस्थित हो। नागरिकों की सुविधा के लिए दिशा और समय सूचक डिजिटल साइनबोर्ड लगाए जाएं। इससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने की सही जानकारी मिलेगी और यात्रा सुगम होगी।

 

 

 

 

अमृत योजना के तहत 14 इलेक्ट्रिक बसें सागर से तीन रूट पर संचालित होंगी। सागर से भोपाल के लिए 4, जबलपुर के लिए 6 और उज्जैन के लिए 4 बसें चलेंगी। 12 मीटर लंबी ये बसें पूरी तरह वातानुकूलित होंगी। सुरक्षा के लिए बसों में जीपीएस सिस्टम और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इनकी ऑनलाइन मॉनिटरिंग सागर स्मार्ट सिटी के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से होगा। यात्रियों की सुविधा के लिए बसों की जानकारी ऑनलाइन एप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। यात्री बसों की रियल टाइम लोकेशन देख सकेंगे। बसों में वाईफाई, व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस और इमरजेंसी पैनिक बटन जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी।


By - sagar tv news
21-Feb-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.