भाजपा जिला कार्यालय में बिजली कटी,59 हजार का बकाया बिल | sagar tv news |
एमपी के शहडोल में भाजपा जिला कार्यालय में गुरुवार को एक अजीबोगरीब घटना हुई। जब कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक चल रही थी, तभी अचानक बिजली कट गई। इसके पीछे का कारण कार्यालय का 59 हजार से अधिक का बिजली बिल बकाया होना बताया जा रहा है।जेई ने बताया कि बिजली बिल भुगतान नहीं होने के कारण भाजपा कार्यालय का बिजली कनेक्शन कट गया है।
कार्यालय का पिछले कई माह का बिल बकाया है। स्मार्ट मीटर लगे होने के कारण पावर ऑटो कट हो गया है। इस घटना के समय कार्यालय में बैठक चल रही थी, जिसे बिजली के अभाव में बीच में ही समाप्त करना पड़ा। इस मामले में भाजपाई कुछ भी कहने से बचते रहे, जबकि बिजली विभाग का कहना है कि 59 हजार रुपये बिजली बिल का बकाया है जिसके चलते बिजली कटी है।