सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने बस मामले में पिता-पुत्र के परिवार को 1 लाख रुपये की सहायता राशि की प्रदान
सागर के वरिष्ठ विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कृष्णगंज वार्ड में विगत दिनों कृष्णगंज तिराहे पर बस दुर्घटना में मृत पिता-पुत्र स्व भगवानदास यादव के निवास पर पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी एवं माताजी समेत परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने अपनी ओर से परिजनों को 1 लाख रुपये की राशि सौंपी और मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत 4 लाख रुपये की राशि की जानकारी दी। विधायक ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री महोदय से पिता और पुत्र को 2-2 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कराई है। इसके अलावा,
भगवानदास यादव संबल कार्ड धारी है, जिसके लिए विधायक जैन ने 4 लाख रुपये की राशि अलग से शासन से दिलाने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने पार्षद अनूप उर्मिल से कार्यवाही करने को कहा। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य अनूप उर्मिल, लक्ष्मी नारायण यादव, संदीप यादव सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे। विधायक ने दुर्घटना वाले दिन भी परिवार के बीच पहुंचे थे और उनकी हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया था।