Sagar -तीन दिन से लापता बच्चे को लेकर आई बुरी खबर पिता ने देखते ही...
Sagar -तीन दिन से लापता बच्चे को लेकर आई बुरी खबर पिता ने देखते ही...
सागर जिले के गढ़ाकोटा में तीन दिन से लापता बच्चे को लेकर बुरी खबर आई है, नगर से निकली गधेरी नदी में सोमवार को उसकी डेड बॉडी मिली है, खबर लगते ही बड़ी संख्या में लोग छोटे पुल के पास पहुंच गए फिर पुलिस को भी बुलाया गया, गोताखोरों की मदद से उसे बाहर निकाला गया,
पुलिस के अनुसार, गढ़ाकोटा के जवाहर वार्ड निवासी 17 साल का प्रथम नामदेव 21 फरवरी की दोपहर करीब 12 बजे घर से निकला था। लेकिन जब वो रात 9 बजे तक घर वापस नहीं लौटा तो परिवार वालों ने बाजार समेत परिचित और रिश्तेदारों के यहां तलाश किया। लेकिन नाबालिग की कोई जानकारी नहीं मिली।
इसके बाद परिजनों ने गढ़ाकोटा थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू की। इसी बीच सोमवार को गढ़ाकोटा के पास सागर-दमोह मार्ग पर स्थित गधेरी नदी में लोगों ने शव उतराते हुए देखा। सूचना मिलते ही मृतक के परिवार वाले मौके पर पहुंचे। पिता ने देखकर बेटे की पहचान की। पहचान होने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गढ़ाकोटा थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे ने बताया कि तीन दिन से लापता नाबालिग नदी में मिला है। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।