Sagar-धूमधाम से निकली शिव बारात नगर में हुआ जगह-जगह भव्य स्वागत
Sagar-धूमधाम से निकली शिव बारात नगर में हुआ जगह-जगह भव्य स्वागत
धूमधाम से निकली शिव बारात नगर में हुआ जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत जिले के राहतगढ़ में महाशिवरात्रि के दिन नगर धर्ममय बना रहा नगर के सुप्रसिद्ध बनेनी घाट मंदिर पर सुबह से ही शिव भक्तों का ताता लगा रहा लोगों ने दूध दही शहद जल से अभिषेक किया वही नगर के मुक्तिधाम भूतेशवर मंदिर में भी शिव भकतों ने महा अभिषेक किया बारात शाम को बनेनी घाट मंदिर से प्रारंभ हुई
जो पुराना थाना बुधवारा कांजी हाउस झंडा चौक युसूफ चौराहा संजय मार्केट बस स्टैंड होते हुए मुक्तिधाम भूतेश्वर मंदिर पहुंची जहां पर भूतेश्वर मंदिर समिति के सदस्यों ने भगवान शिव की आरती पूजन अर्चना की और विशेष प्रसादी का वितरण करवाया उसके बाद बारात चोपडा कुआ पहुंची जहां पर शिव पार्वती का विवाह संपन्न हुआ इस दौरान पुलिस व्यवस्था भी चुस्त नजर आई