चलती कार का टायर फ-टा और तीन की लोगों को काल ले गया अपने साथ फिर | sagar tv news |
एमपी के नरसिंहपुर जिले के सुआतला थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। हादसा एनएच 44 पर बरमान चौकी के पास हुआ। पुलिस ने बताया कि एक आल्टो कार का टायर फट गया, जिससे वह सामने खड़ी दूसरी कार में भिड़ गई। हादसे में आल्टो कार में बैठे दो लोगों की मौके पर ही जान चली गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी जान चली गई।
मृतकों की पहचान भीकम ठाकुर, प्रशांत ठाकुर (18) और हिमांशी ठाकुर (16) के रूप में हुई है। सभी मृतक सुआतला थाना क्षेत्र के बमन्ही गांव के निवासी थे। बरमान चौकी प्रभारी आशीष बोपचे ने बताया कि हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजा और मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।