Sagar- ट्रक ने बाइक चालक को कुचला, परिजनों ने किया चक्काजाम, पुलिस मौके पर
सागर जिले के बंडा में ट्रक के कुचलने से एक युवक की जान चली गई, जिसके बाद नाराज लोगो ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास चक्काजाम कर दिया जिससे दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई, मौके पर तहसीलदार और थाना प्रभारी पहुंची जिन्होंने कुछ आर्थिक मदद और समझाइस देकर जाम खुलवाया,
जानकारी के अनुसार वार्ड 15 निवासी लोकेंद्र अहिरवार उम्र 18 साल शनिवार को सड़क हादसे में घायल हो गया जिसने सागर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जिसके बाद रविवार को नाराज परिजनों सहित अन्य लोगों ने शव रख कर NH 86 पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर तहसीलदार एवं थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे , परिजनों का कहना था कि हमारे परिवार की स्थिति दयनीय हैं आर्थिक सहायता हेतु शासन प्रशासन से मांग है
कि हमारी मदद की जाए जिसके चलते तहसीलदार बंडा ने अंत्येष्टि सहायता राशि 5000 रुपए की तुरंत परिवार को दी गई , आश्वासन दिया गया की शासन प्रशासन द्वारा जो भी राशि मिलती है उसे परिवार को दिलवाया जाएगा एवं संपूर्ण मदद की जाएगी , इसके बाद परिजनों ने चक्का जाम खोला ।