Sagar- झुकेगा विभाग या आगे बढ़ेगा आंदोलन, इंजीनियरों ने 48 घंटे को दफ्तर में ताला डाला !
सागर में आज PWD विभाग के संभाग के सभी 6 ज़िलों के सब इंजीनियर्स सहित अन्य कर्मचारियों ने मप्र डिप्लोमा ईंजीनीर्य एसोसिएशन के बैनर तले अतिरिक्त मुख्यसचिव के नाम ज्ञापन सौंपा, अपने ही विभाग की कार्यप्रणाली के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाते हुए 4 और 5 मार्च दो दिन के सामुहिक अवकाश की घोषणा की। दरअसल विभाग की नई व्यवस्था के अंतर्गत प्रत्येक माह में दो दिन रेंडम जिला चयन कर एक ज़ोन का अधिकारी दुसरे ज़ोन के कामों का निरीक्षण करता है।
सब इंजीनियरों का आरोप है कि इस व्यवस्था में जल्दबाज़ी में निरीक्षण कर केवल सख्त कार्रवाई दिखाने के लिए ईंजिनियरों को सस्पेंड किया जा रहा है। जबकि उन्हे न तो सुनवाई का मौका दिया जाता है न ही उन्हे सुधार का मौका दिया जा रहा है अन्य लोगों की गलती का खामियाज़ा भी सब इंजीनियरों को भुगतना पड़ रहा है। जबकि उनके ऊपर पहले से ही ओवर वर्कलोड है। असोशिएसन ने कहा है कि यदि इस तरह की गैरज़िमेदाराना कार्रवाई जारी रही तो प्रदेश भर के सभी ईज़ीनियर्स अनिश्चित काल के लिए काम बंद कर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।