Sagar- ढाना हवाई पट्टी का होगा विस्तार, उड़ान भरेंगे 12 सीटर प्लेन

 

सागर जिले में ढाना हवाई पट्टी को एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने का प्लान है, लेकिन उसके पहले लोक निर्माण विभाग ने साढ़े 6 करोड़ रुपए की लागत से इसके उन्नयन का काम कर दिया है, जिसमें मुख्य रूप से रनवे की चौड़ाई 23 से बढ़ाकर 30 मीटर कर दी गई है।
डेवलपमेंट के चलते यहां पर संचालित पायलट ट्रेनिंग सेंटर भी करीब 40 दिन तक बंद रहा, लेकिन अब वापस फ्लाइंग शुरू हो गई है।

 

 

इसके बाद यह कहा जा रहा है कि यदि कोशिश की जाए तो ढाना एयरस्ट्रिप से भी खजुराहो, रीवा, सिंगरौली की तरह 12 सीटर छोटे विमानों की उड़ान शुरू कराई जा सकती है। चूंकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी कुछ समय पहले ढाना हवाई पट्टी से उड़ान योजना के तहत छोटे विमानों को शुरू करने की बात कही थी, इसलिए उम्मीद ज्यादा है।

 

 

 

हवाई पट्टी को सुरक्षित करने के लिए चारों ओर बाउंड्रीवॉल बनाने का काम भी चल रहा है। पहले बाउंड्री की लंबाई 2.8 किमी थी, जिसे बढ़ाकर अब 3.3 किमी कर दिया गया है। इसकी ऊंचाई 2.4 मीटर यानी करीब 8 फीट होगी, जिसमें दीवार के साथ सुरक्षा के लिहाज से ऊपर तार फेंसिंग भी की जाएगी।

 

 


सितंबर में सागर में आयोजित रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में विमानन विभाग के प्रमुख सचिव संजय कुमार शुक्ल ने ढाना एयरस्ट्रिप को एयरपोर्ट के रूप में डेवलप करने की बात कही थी। उनका कहना था कि इसको लेकर प्रस्ताव मिला है, मंजूरी के बाद एयरपोर्ट निर्माण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। जानकारी के अनुसार वर्तमान में रनवे की लंबाई 969 मीटर है, जिसे भविष्य में बढ़ाकर 1.75 किमी से 2 किमी तक किया जा सकता है। क्योंकि एयरपोर्ट के लिए कम से कम 1.5 किलोमीटर लंबे रनवे की जरूरत होती है


By - sagar tv news
05-Mar-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.