खुरई-तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। मां को भोपाल रेफर कर दिया गया
जानकारी के अनुसार बाइक सवार क्रांति बाई अहिरवार अपने मायके हरदुआ भाई की शादी में शामिल होने के लिए गई हुई थी। शादी में शामिल होने के बाद अपने बेटे कृष्णा अहिरवार के साथ अपने गांव चकरपुर थाना राहतगढ़ जा रही थी कि कठेली गांव के पास एक अज्ञात बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार मां-बेटे दोनों को गंभीर चोटें आई।
घायलों को खुरई सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल सागर रेफर कर दिया गया। जहां महिला की हालत गंभीर होने पर उन्हें भोपाल रेफर कर दिया गया है। घायल महिला के भाई फूलसिंह अहिरवार ने बताया कि उसकी बहन और भांजा उसके भाई की शादी में शामिल होने के लिए आए हुए थे।