Sagar -सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी फैलाने वालों पर नगर निगम की सख्त कार्रवाई, ₹30,500 का जुर्माना

 

सागर नगर निगम द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 को ध्यान में रखते हुए शहर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। निगमायुक्त राजकुमार खत्री के निर्देशानुसार सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने और कचरा फैलाने वालों पर चालानी कार्रवाई की गई। इस दौरान निगम के सामने दुकान संचालक पर ₹10,000, अभय चाट पर ₹5,000, अग्रवाल होटल पर ₹5,000, सिरवानी फ्रूट पर ₹5,000, होटल संचालक पर ₹5,000 और जैन चाय संचालक पर ₹500 का जुर्माना लगाया गया। कुल मिलाकर ₹30,500 की चालानी कार्रवाई की गई।

 

 

निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में साफ-सफाई का विशेष महत्व रहा है। पुराने समय में लोग अमावस्या और पूर्णिमा पर अपने घरों और गली-मोहल्लों की सफाई करते थे। लेकिन आज सिंगल यूज प्लास्टिक के अत्यधिक उपयोग के कारण कचरा बढ़ गया है, जिसे नष्ट करना बेहद मुश्किल है। शासन द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है। ऐसे में नागरिकों और व्यापारियों से अनुरोध किया गया है कि वे कपड़े के थैले और पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं का उपयोग करें। रामपुरा वार्ड के नागरिकों ने नगर निगम की प्रेरणा से अपने निजी कैमरों की मदद से गंदगी फैलाने वालों पर नजर रखना शुरू किया। स्थानीय निवासियों ने फुटेज के आधार पर कचरा फेंकने वालों को चेतावनी दी, जिससे आज यह इलाका पूरी तरह साफ-सुथरा रहने लगा है।

 

 

 

निगमायुक्त राजकुमार खत्री की शहरवासियों से अपील ,सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद करें। अपने घर और आसपास साफ-सफाई बनाए रखें। नगर निगम के कचरा वाहनों में गीला-सूखा कचरा अलग-अलग दें। शहर को स्वच्छता रैंकिंग में आगे लाने में सहयोग करें।आइए, सागर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपना योगदान दें!


By - sagar tv news
05-Mar-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.