Sagar-छपते ही वायरल हो गया ये शादी कार्ड, फिर वरमाला के बाद जो किया, भूल ही नहीं पायंगे मेहमान
डिजिटल युग में अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए लोग न जाने क्या-क्या दिमाग लगा देते हैं, ताकि शादी खबर बन जाए और पूरे देश में वायरल हो जाए. कुछ ऐसा ही सोचकर सागर के दूल्हे ने भी शादी में गजब दिमाग लगाया. दूल्हे ने अपनी शादी के कार्ड और फिर वरमाला के समय कुछ अनोखा किया, जिससे वाकई में उसकी चर्चा शुरू हो गई. शादी के कार्ड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ी बातें लिखी मिलीं. वहीं, वरमाला के बाद दिया गया रिटर्न भी खूब सराहा गया.
पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान से प्रेरित होकर दूल्हे ने कार्ड पर स्वच्छ भारत मिशन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश छपवा दिया. वहीं, ट्रैफिक पुलिस से प्रेरित होकर वरमाला के बाद शादी में आए मेहमानों को हेलमेट रिटर्न गिफ्ट के रूप में दिया. अब इसे लगाने पर लोग हमेशा इस शादी को याद रखेंगे. यह अनोखी शादी सागर के रहली खमरिया में स्थित एक गार्डन में देखने को मिली.
कुमरई गांव निवासी रामेश्वर तिवारी और रहली की रहने वाली आकृति चौबे की शादी 4 दिन पहले हुई है. राम तिवारी द्वारा अपनी शादी के कार्ड में यह संदेश छपवाया गया था. वहीं, वरमाला के बाद हेलमेट गिफ्ट किया गया. इस शादी और कार्ड की फोटो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. यही नहीं, दूल्हे ने शादी में ट्रैफिक सुरक्षा से जुड़े नियमों का पालन करने वाले पंपलेट भी वितरित करवाए