स्पा सेंटरों में ऐसा काम करो और सैलरी लो फिर असम की युवती ने किया खुलासा | sagar tv news |
जबलपुर में स्पा सेंटरों में देह व्यापार का एक बड़ा खुलासा हुआ है। असम की एक युवती ने बताया है कि जबलपुर के अधिकांश स्पा सेंटरों में मसाज के नाम पर देह व्यापार चल रहा है। युवती ने बताया कि वह खुद एक स्पा सेंटर में काम करती थी, लेकिन जब उसने देह व्यापार करने से इनकार किया, तो उसे बिना सैलरी दिए ही निकाल दिया गया। युवती ने बताया कि स्पा सेंटरों में लड़कियों को जबरन संभोग के धंधे में धकेला जाता है, और जो मना करती हैं, उन्हें इसी तरह से नौकरी से निकाल दिया जाता है।
उसने बताया कि काम के हिसाब से ही सैलरी मिलती है, और जो जितना अच्छा "काम" करता है, उसे उतना अधिक पैसा दिया जाता है।युवती ने रॉयल स्पा सेंटर, एंजल स्पा सेंटर सहित अन्य स्पा सेंटरों के नाम लेते हुए बताया कि हर जगह देह व्यापार ही चलता है। उसने बताया कि प्रत्येक स्पा सेंटर में 5 से 10 लड़कियां होती हैं, जो शिफ्ट में काम करती हैं।युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने स्पा सेंटरों की जांच की, लेकिन उन्हें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि स्पा सेंटर में कुछ लड़के मिले थे, जिन्हें कि पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
ओमती थाना प्रभारी राजपाल सिंह बघेल ने कहा कि युवती ने अपनी सैलरी न मिलने की शिकायत की थी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम को स्पा सेंटर भेजा गया, लेकिन वहां कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। थाना प्रभारी ने कहा, जिस तरह युवती ने दावा किया था कि वहां लड़कियां मौजूद थीं, ऐसा कुछ भी नहीं मिला। कुछ लड़के जरूर थे, जिनसे पूछताछ की गई थी। उन्होंने आगे कहा, युवती खुद नियम के अनुसार काम नहीं कर रही थी,
इसीलिए उसे नौकरी से निकाल दिया गया। यही वजह है कि वह शिकायत कर रही है। पुलिस के अनुसार, हाल ही में थाना क्षेत्र के सभी स्पा सेंटरों की जांच की गई थी, और उनके दस्तावेज सही पाए गए थे। जब पुलिस रॉयल स्पा सेंटर पहुंची, तो वहां कोई भी लड़की नहीं मिली।