Sagar-सवाल सुनते ही आपा खो बैठे अधिकारी,5 घंटे से से सड़क पर बैठे पत्रकार,प्रशासन ने साधी चुप्पी
सागर जिले की प्रशासनिक व्यवस्था कितनी लचर हो गई है इसका अंदाजा पत्रकार के साथ हुए ताजा घटनाक्रम से लगा सकते हैं जहां एक तरफ अधिकारी सवाल करने वालों के साथ मारपीट कर रहे हैं तो दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन मामला दर्ज करने में भेदभाव रवैया अपना रहा है, जिस मामले में अधिकारी की रिपोर्ट चंद मिनट में लिखी गई तो वीडियो सहित प्रमाण देने के बाद भी पत्रकार 5 घंटे से मामला दर्ज कराने थाने के सामने बैठे हुए हैं, जब तक अधिकारी पर कार्रवाई नहीं होगी तब तक यह प्रदर्शन चलता रहेगा
दरअसल खनिज अधिकारी अवैध उत्खनन पर रोक लगाने में पूरी तरह से नाकाम है इसी सिलसिले में इंटरव्यू करने के लिए पत्रकार मुकुल शुक्ला फोन पर बात करने के बाद खनिज अधिकारी अनित पंड्या के पास पहुंचे थे
जहां की कहने लगेगी कलेक्टर और मंत्री की सहमति से अवैध खनन हो रहा है आप उन्हीं से बात करिए जब पत्रकार महोदय ने कहा कि यही बात आप कमरे पर बोल दीजिए तो साहब का गुस्सा साथ में आसमान पर आ गया उन्होंने मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया और गाली देने लगे जिसके वीडियो भी सामने आए हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं