Sagar- शुरू होगा भीषण गर्मी का दौर, 24 घंटे में दिखेगा बदलाव, 40 डिग्री पहुंचेगा पारा

 

मार्च का महीना शुरू होते ही मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं, लेकिन आने वाले दिनों में बुंदेलखंड तपने वाला है. हलांकि, अभी सर्द हवाएं चलने से मौसम में थोड़ी नमी बनी है. वहीं, अब मौसम विभाग ने जल्द ही तापमान बढ़ने के संकेत दे दिए हैं. इस हफ्ते ही तापमान 40 डिग्री को टच कर सकता है. इसकी वजह से चिलचिलाती गर्मी देखने को मिल सकती है. इसके पहले फरवरी महीने के तीसरे सप्ताह से ही हल्की-हल्की गर्मी देखी जा रही थी. अब न्यूनतम और अधिकतम पर एक साथ बढ़ेगा.

 

 

 

मौसम विभाग के अनुसार, सागर सहित पूरे बुंदेलखंड में भीषण गर्मी का दौर शुरू होने वाला है. इसको लेकर मौसम विशेषज्ञ इंजीनियर गोविंद राय बताते हैं कि अभी पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में वातावरण ठंडा देखने को मिल रहा है लेकिन, अब 8 मार्च से तापमान रोज कुछ डिग्री बढ़ते क्रम में होगा. इसकी वजह से गर्मी का एहसास भी लोगों को होने लगेगा. कूलर-पंखे चालू हो जाएंगे. यही, तापमान 13 और 14 मार्च को 40 डिग्री पर पहुंच सकता है. मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में तो 42 डिग्री भी पारा हो जाएगा.

 

 

 

अचानक तापमान जंप करेगा. बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर सिस्टम भी एक्टिव होगा, जिसकी वजह से तेज हवाओं के साथ अचानक मौसम में परिवर्तन आएगा. कुछ जगहों पर बारिश होने की भी संभावना है, 15 से 17 मार्च तक बारिश होने का अनुमान है.


By - sagar tv news
08-Mar-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.