Sagar-आधी रात को महिला पुलिसकर्मी के घर में घुसे चोर,सोने चांदी के जेवरात लेकर भाग गए sagar tv news
सागर शहर में चोरों की धमा चौकड़ी दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है जो शहर वासियों की नींद उड़ा रही है यहां तक की अब पुलिस कर्मियों के घरों पर भी चोर निशाना साधने लगे हैं ताजा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गिरधारीपुरम से सामने आया है जहां एक महिला कांस्टेबल के घर में सेंध लगाकर चोर करीब 80000 के जेवरात लेकर रफू चक्कर हो गए हैं,
जब यह घटना हुई तब परिवार के लोग मकान के नीचे के हिस्से में सो रहे थे और ऊपर के कमरों से वे सोने चांदी के जेवर लेकर भाग गए, शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। Fsl की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं, एक और बड़ी बात यह है कि इसी कॉलोनी में एक थाना प्रभारी का मकान है
पुलिस के अनुसार, फरियादिया पुलिस आरक्षक शिखा गौर पति राहुल सिंह परिहार ने शिकायत में बताया कि मैं जेएनपीए में महिला आरक्षक के पद पर पदस्थ हूं। रविवार रात करीब 10.30 बजे मैं ऊपर के कमरे की कुंडी लगाकर नीचे के कमरे में अपने परिवार के साथ आकर सो गई। सोमवार सुबह करीब 7.30 बजे सोकर उठी। जिसके बाद ऊपर के कमरे में पहुंची तो बेडरूम का दरवाजा खुला था। अंदर जाकर देखा तो सामान फैला पड़ा था। अलमारी खुली थी। अलमारी का लॉक टूटा था। चोरी पर परिवार वालों को सूचना दी।
चोर अलमारी में रखा सोने का मंगलसूत्र, दो सोने की अंगूठी, सोने का पेंडल, चांदी की चार जोड़ी पायल, करीब 8 जोड़ी बिछिया, एक टाइटन कंपनी की घड़ी लेकर भागे है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया हैं,