Sagar-भाई दूज पर बाइक को ट्रक ने उड़ाया,पति की हालत गंभीर रायसेन में पकड़ाया ट्रक | sagar tv news |
सागर सिलवानी स्टेट हाईवे 15 डुगरिया गांव के पास ट्रक ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, पति गंभीर घायल
जैसीनगर थाना अंतर्गत सागर- सिलवानी स्टेट हाईवे 15 डुगरिया गांव के पास रविवार सुबह 11:00 तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार कर भाग निकाला। हादसे में पति गंभीर घायल हो गया,आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस और 108 एंबुलेंस की सूचना दी मौके पर जैसीनगर पुलिस पहुंची और 108 एंबुलेंस पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी जितेंद्र अहिरवार और दिनेश विश्वकर्मा घायल को लेकर जैसीनगर अस्पताल पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर किया गया है
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक जैसीनगर की ओर से सिलवानी की तरफ जा रहा था वही बाइक सवार विष्णु विश्वकर्मा उम्र 45 साल निवासी खमरिया जैसीनगर की तरफ आ रहे थे तभी भी डुमरिया गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक टक्कर मार कर भाग निकला, हादसे में पति गंभीर घायल हुआ है जबकि पत्नी सुरक्षित है,घटना की सूचना जैसीनगर पुलिस ने रायसेन जिले की पुलिस को थी जिसके बाद ट्रक को सिलवानी में पकड़ लिया गया है.