सागर में मछुआरा संघ को मिली सुरक्षा की सौगात,विधायक शैलेन्द्र जैन ने बांटे लाइफ सेविंग जैकेट

 

सागर की लाखा बंजारा झील में कार्यरत मछुआरा संघ के सदस्यों को अब लाइफ सेविंग जैकेट मिलेंगी, जिससे उनकी सुरक्षा सुनिश्चित होगी। विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार एवं नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के साथ मिलकर मछुआरा संघ के सदस्यों को लाइफ सेविंग जैकेट वितरित कीं। इस अवसर पर विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि मछुआरा संघ का झील संरक्षण और स्वच्छता में महत्वपूर्ण योगदान है।

 

 

यह हमारे भाई हैं, और उनकी सुरक्षा करना हमारा नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि अधिकतर मछुआरे आर्थिक रूप से इतने सक्षम नहीं हैं कि वे अपनी सुरक्षा के लिए आधुनिक लाइफ सेविंग जैकेट खरीद सकें। इन जैकेट्स से उनके कार्य में निपुणता आएगी और जल दुर्घटनाओं से बचाव होगा।

 

विधायक ने कहा कि हर सोमवार को चकराघाट पर आयोजित गंगा आरती में हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं और दीपदान करते हैं। ऐसे में नाविकों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि नाविकों और मछुआरों के हित में शासन की सभी योजनाओं का लाभ उन्हें दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

 

 

भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि इस पहल से जल यातायात और सुरक्षा के प्रति लोगों में अधिक विश्वास बढ़ेगा। उन्होंने विधायक शैलेन्द्र जैन के इस निर्णय का स्वागत करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया। लाइफ जैकेट प्राप्त करने के बाद मछुआरा संघ के सदस्यों ने विधायक जैन, जिलाध्यक्ष तिवारी और नगर निगम प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

 

 

उन्होंने कहा कि यह सुरक्षा उपाय झील में उनके कार्य को अधिक सुरक्षित बनाएगा। इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री, राजू रैकवार, मनोज रैकवार, मुन्ना रैकवार, नितिन सोनी सहित बड़ी संख्या में मछुआरा संघ के सदस्य और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

 

 

 


By - sagar tv news
16-Mar-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.