Sagar -बंद सागर महाबंद, 18 मार्च को दिन मंगलवार को सागर बंद रहेगा, वजह जानकार हैरान हो जायँगे
18 मार्च दिन मंगलवार को सागर बंद रहेगा, सागर महाबंद में 30 से अधिक राजनीतिक सामाजिक व्यापारिक संगठनों ने अपना समर्थन दिया है, जिला खनिज अधिकारी के द्वारा पत्रकार के साथ किए गए अभद्र व्यवहार और फिर पुलिस प्रशासन की एक पक्षीय कार्यवाही के खिलाफ यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है जो पिछले 13 दिनों से आंदोलन का रूप लिए हुए हैं, लेकिन जब गूंगे बहरे प्रशासन ने नहीं सुना तो अब सागर बंद करने का रास्ता अख्तियार किया है जिससे जनता का संदेश भी प्रशासन तक पहुंचेगा की अधिकारी ने गलत किया है,
18 मार्च को होने वाले सागर बंद से एक दिन पहले पत्रकारों ने शहर की सड़कों पर निकालकर अनाउंसमेंट किया साथ ही लोगों से अपना प्रतिष्ठान बंद कर समर्थन देने की भी अपील की है
दरअसल 5 मार्च को पत्रकार मुकुल शुक्ला एक अवैध उत्खनन के मामले में खनिज अधिकारी अनित पंड्या से फोन पर बात करने के बाद उनके ऑफिस पहुंचे थे, और जब उन्होंने अवैध उत्खनन को लेकर बात की तो उन्होंने कहा कि यह काम कलेक्टर और मंत्री की अनुमति से हो रहा है जब पत्रकार महोदय ने कहा की यही बात आप इंटरव्यू में कह दीजिए तो वे यह सवाल सुनकर भड़क गए और उसका मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया फिर गाली ग्लोंच करने लगे इतना ही नहीं गोपालगंज थाने में पहुंचकर पत्रकार के खिलाफ मामला भी दर्ज करवा दिया, जब पत्रकार का वीडियो लेकर थाने पहुंचे तो उन्होंने रिपोर्ट लिखने से मना कर दिया इसके बाद से ही पत्रकार लगातार अपनी मांग पर अड़े हुए हैं और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं