सागर-रामनवमी और हिन्दू नव बर्ष पर निकलेगी विशाल शोभायात्रा जानिए क्या रहेगा ख़ास
सागर शहर में शनीचरी द्वारा रामनवमी पर शोभायात्रा एवं हिन्दू नव बर्ष पर वाहन रैली आयोजित की जाएगी। यह आयोजन चैत्र नवरात्री के प्रभु श्री राम नवमी पर किया जाएगा। शनीचरी के सदस्यों की कामकाजी बैठक एम एस गार्डन, तिलकगंज में आयोजित हुई, जिसमें 6 अप्रैल को प्रभु श्री राम प्रकटोत्सव के अवसर पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले चल समारोह कार्यक्रम को भव्यता से आयोजित करने के लिए विचार विमर्श किया गया।
श्री राम नवमी चल समारोह तिलकगंज से प्रारम्भ होकर शनिचरी, कृष्णगंज से होकर नगर के अन्य मार्गो से होकर म्युनिसिपल स्कूल प्रांगढ़ में समाप्त होगी। श्री राम नवमी चल समारोह समिति सदस्यों ने सभी शहरवासी धर्म प्रेमी बंधुओ से 29 मार्च को हिन्दू नववर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाली विशाल वाहन रैली एवं चल समारोह में सम्मिलित होने के लिए आग्रह किया है।