जिम्मेदारी की कमी या लापरवाही? कंचन नाला में पड़े मिले आधार कार्ड ग्रामीणों ने प्रशासन को दी सूचना

 

एमपी के दमोह जिले के हटा विकासखंड के उपतहसील मुख्यालय मड़ियादो में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां के कंचन नाला में कचड़े के ढेर में सैकड़ों की संख्या में लोगों के मूल आधार कार्ड पड़े मिले। यह घटना न केवल चौंकाने वाली है, बल्कि यह हमारे प्रशासनिक तंत्र की लापरवाही और जिम्मेदारी की कमी को भी उजागर करती है।

 

ग्रामीणों द्वारा नाले में आधार कार्ड पड़े होने की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई है। आशंका जताई जा रही है कि मड़ियादो में पदस्थ किसी पोस्ट ऑफिस कर्मचारी द्वारा यह आधार कार्ड जो लोगों को वितरण होना था, उन्हें न देकर नाले में फेंक दिए गए होंगे। फेंके गए आधार कार्डों की स्थिति से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह 6 महीने या अधिक समय पूर्व यहां फेंके गए हैं।

 

 

इस घटना ने स्थानीय लोगों और हितग्राहियों में आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। आरोप है कि जो आधार कार्ड समय रहते उनको मिलना चाहिए, वह कचड़े के ढेर में है, और असामाजिक तत्वों द्वारा ओरिजनल कार्ड का दुरुपयोग भी किया जा सकता है।फिलहाल, इसकी जानकारी जिला प्रशासन तक पहुंचाई गई है। देखने लायक होगा कि प्रशासन इस विषय को कितनी गंभीरता पूर्वक लेता है।

 

 

यह घटना हमें यह सोचने पर मजबूर करती है कि क्या हमारे प्रशासनिक तंत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही की कमी है? क्या हमारे अधिकारी और कर्मचारी अपने कार्यों को गंभीरता से लेते हैं? इस घटना के मद्देनज़र, हमें यह मांग करनी चाहिए कि प्रशासन इस मामले की जांच करे और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करे। साथ ही, हमें यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि ऐसी घटनाएं भविष्य में न हों, इसके लिए हमें अपने प्रशासनिक तंत्र को मजबूत बनाना होगा।

 

 

 

 


By - Manish Sahu Damoh
18-Mar-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.