पुलिस की अनोखी पहल,30 वाहन चालकों को हेलमेट पहनाया और की बड़ी अपील | sagar tv news |

 

एमपी के दमोह जिले के सिंग्रामपुर पुलिस ने एक अनोखी पहल की है, जिसमें उन्होंने सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान चालानी कार्रवाई नहीं की, बल्कि वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के महत्व के बारे में समझाया।इस अभियान के दौरान, पुलिस ने लगभग 30 वाहन चालकों को हेलमेट पहनाया और उन्हें सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन एवं सिंग्रामपुर चौकी प्रभारी आलोक तिरपुड़े के नेतृत्व में चलाया गया था।

 

 

पुलिस ने दमोह जबलपुर स्टेट हाईवे पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया और बिना मानक के चलने वाले वाहनों को रोककर उन्हें हेलमेट पहनने के लिए समझाया। इस अभियान के दौरान, पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनें। सिंग्रामपुर चौकी प्रभारी आलोक तिरपुड़े ने बताया कि आगे भी इसी तरह सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।

 

 

इस दौरान प्रधान आरक्षक संतोष खरे जालम सिंह रणधीर सिंह आरक्षक राम मनोहर सैनिक शिव विश्वकर्मा चेकिंग अभियान में मौजूद रहे। इस पहल से यह स्पष्ट होता है कि पुलिस न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए काम करती है, बल्कि वह समाज में जागरूकता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए भी काम करती है।

 

 

 


By - Manish Sahu Damoh
19-Mar-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.