सागर नगर निगम ने लगातार तीसरी बार प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया,CM Help की शिकायतों में

 

 

सागर नगर निगम ने एक बार फिर से अपनी उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा सागर नगर निगम को सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में 96.11 अंक प्राप्त कर ए-ग्रेड के साथ मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि नगर निगम सागर के इतिहास में पहली बार हासिल की गई है, जिसमें निगमायुक्त राजकुमार खत्री के मार्गदर्शन में लगातार तीसरी बार यह उपलब्धि प्राप्त हुई है।

 

 

 

नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की निराकरण प्रक्रिया की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है और संबंधित विभागों को समय सीमा में शिकायतों का संतोषजनक समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि निगमायुक्त के कुशल मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि सागर नगर निगम के इतिहास में पहली बार प्रदेश में अपनी पहचान को और अधिक मजबूत करते हुए नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी ढंग से समाधान सुनिश्चित करते हुए प्रदेश में लगातार तीसरी बार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का उदाहरण पेश किया है।

 

 

 

नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने इस उपलब्धि के प्राप्त होने पर नगर निगम के सभी अधिकारियों, इंजीनियर व सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में कार्य करने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि नगर निगम सागर के लिए गर्व की बात है और हमें अपनी सेवाओं में और भी सुधार करने के लिए प्रेरित करती है।


By - sagar tv news
20-Mar-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.