Sagar-गेहूँ की फसल में आराम फरमा रहा था मगरमच्छ, देखते ही मजदूरों उल्टे पैर भागे मजदूर sagar tv news
सागर जिले के बीना के बुखारा गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के एक किसान के खेत में गेहूं की फसल में करीब 10 फीट लंबा मगरमच्छ बैठा हुआ था। खेत में कटाई करने वाले मजदूरों ने यह सब देखा तो सब दहशत में आ गए। डायल 100 की टीम ने मौके पर पहुंचकर वन विभाग को जानकारी दी। डायल 100, वन विभाग ओर ग्रामीणों की मदद से करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ा गया।
दरअसल बुखारा गांव के एक किसान के खेत में 10 फीट लंबा एक मगरमच्छ गेहूं की फसल में आराम फरमा रहा था, जब खेत में से कटाई करने वाले मजदूर जा रहे थे तो उन्होंने देखा कि एक मगरमच्छ फसल में बैठा हुआ है। यह देखकर मजदूर डर गए और उन्होंने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। मगरमच्छ को देखने के लिए ग्रामीणों का हुजूम लग गया। ग्रामीणों की सूचना मिलने के बाद डायल 100 मौके पर पहुंची।
डायल 100 की टीम ने वन विभाग को सूचना दी। तब कहीं वन विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंची। डायल 100 की टीम ओर वन विभाग की संयुक्त टीम ने करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रस्सियों के सहारे मगरमच्छ को पकड़ा। मगरमच्छ के पकड़ने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। अब वन विभाग मगरमच्छ को बेतवा नदी में छोड़ दिया है, बताया जा रहा है कि खेत के पास ही एक झोरा है जहां से मगरमच्छ आया होगा