भावना सिंह के मुँह बोले भाई ने किया अंतिम संस्कार, मामले में अभी तक आरोपी नहीं लगे पुलिस के हाथ
एमपी के इंदौर में एक लड़की की मर्डर का मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है और आरोपियों को जल्द पकड़ने की बात कही है। मृतक लड़की का नाम भावना सिंह था, जो ग्वालियर की रहने वाली थी। भावना सिंह इंदौर में एक फ्लैट में रहती थी, जहां शुक्रवार को उसका मर्डर कर दिया गया था। पुलिस ने बताया कि भावना सिंह की आंख में गोली लगने से उसकी जान जाली गई थी।
मृतक लड़की के मुंह बोले भाई पंकज ठाकुर ने पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि भावना की दोस्त लड़की जो मौके पर थी आशु यादव और अन्य जो लड़के थे सभी के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्यवाही करे और इन लोगों को पुलिस जल्द गिरफ्तार करे। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने फ्लैट में मौजूद रहे आशु यादव और अन्य को चिह्नित करने की बात कही है साथ ही डीसीपी ने कहा कि एक महिला साथी के होने की बात सामने आ रही है, जिसकी तलाश में पुलिस लगी है।