सागर जिले के जैसीनगर में सामुदायिक अस्पताल में लगी आ-ग, बड़ा हाद-सा होने से टला
सागर में एक हादसा होते होते टल गया। एक गंभीर लापरवाही के कारण सागर जिले के जैसीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आग लग गयी । आग लगने से अफरा तफरी मच गई। आग अस्पताल के ड्रेसिंग रूम में लगी थी। हालांकि जिसे समय रहते काबू कर लिया गया नही तो बड़ा हादसा हो सकता था। ये घटना रविवार सुबह 9 बजे की है।
दरअसल जैसीनगर अस्पताल के ड्रेसिंग रूम कि दीवार से सटकर मेडिकल बेस्ट और कचरे के ढेर में आग लगी थी । जो खिड़की से ड्रेसिंग रूम तक जा पहुंची । ड्रेसिंग रूम के परदे, पंख, वायरिंग और दवाई सब जल गए। क्योंकि रविवार था इसलिए अस्पताल में पूरा स्टाफ मौजूद नहीं था। अस्पताल के प्रसूतिका वार्ड में भर्ती एक महिला के परिजन ने आग देखी तो तुरंत ही स्टाफ को सूचना दी। जिसके बाद आग पर काबू करने की कोशिश शुरू हुई। सागर टीव्ही न्यूज़ संवाददाता ब्रजेन्द्र रैकवार ने घटना के बाद ग्राउंड जीरो पर पहुँच कर हालात का जायज़ा लिया- (ब्रजेन्द्र की ग्राउंड रिपोर्ट लगा देना)
इस पूरी घटना में अस्पताल प्रबंधन की बड़ी गलती सामने आई है क्योंकि अस्पताल के बाजू से ही मेडिकल बेस्ट डालना गंभीरलापरवाही तो है ही साथ ही आग लगने के एक बड़ा हादसा भी हो सकता था।