Sagar- मकरोनिया की सूरत बदलेगा चार भुजाओं वाला फ्लाई ओवर, जानिए कब से शुरू होगा निर्माण कार्य

 

सागर शहर के मकरोनिया चौराहे पर फ्लाई ओवर निर्माण को लेकर एक बार फिर से तैयारियां शुरू हो गई हैं। पहले यहां पर दो भुजाओं वाला फ्लाई ओवर बनाने का मसौदा तैयार किया गया था, लेकिन अब चौराहे से निकलने वाले चारों मार्गों पर ब्रिज की भुजाएं उतारने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। यह शहर का पहला चार भुजाओं वाला फ्लाई ओवर होगा। इसके बनने के बाद मकरोनिया के साथ ही शहर की भी सूरत बदल जाएगी और चौराहे पर लगने वाले भारी जाम से लोगों को राहत मिलेगी।

 

 


अधिकारियों के अनुसार, मकरोनिया चौराहे पर हमेशा बने रहने वाले जाम को देखते हुए फ्लाई ओवर बनाने की योजना बनाई गई है। लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर्स ने चार भुजाओं वाले फ्लाई ओवर का नक्शा तैयार कर प्रस्ताव राज्य व केंद्र सरकार को भेजा है। उम्मीद है कि केंद्र सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की सेतु बंधन योजना के तहत इस फ्लाई ओवर को जल्द ही स्वीकृति मिल जाएगी। इससे पहले एमपीआरडीसी ने दो भुजाओं वाला 800 मीटर लंबाई का फ्लाई ओवर बनाने के लिए करीब 38 करोड़ रुपए का टेंडर जारी किया था, लेकिन स्थानीय व्यापारियों के विरोध के कारण यह प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी थी।

 

 

मकरोनिया चौराहा शहर का सबसे व्यस्ततम चौराहा है। सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक यहां हर घंटे औसतन ढाई से तीन हजार छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। फ्लाई ओवर बनने से बड़े वाहनों के अलावा वे लोग सीधे ब्रिज के जरिए अपने-अपने मार्गों पर जा सकेंगे, जिन्हें चौराहे पर कोई काम नहीं है। खरीदारी करने वाले और स्थानीय लोग ही ब्रिज के नीचे पहुंचेंगे। ऐसे में न तो चौराहे के आसपास वर्तमान की तरह वाहनों की पार्किंग होगी और न ही जाम की स्थिति बनेगी।

 

 


फ्लाई ओवर की भुजाएं जबलपुर, नरसिंहपुर हाईवे के अलावा सिविल लाइन और रजाखेड़ी की ओर उतरेंगी।
चौराहे से चारों मार्गों पर भुजाओं की लंबाई 400 मीटर के करीब होगी।
आने और जाने के लिए सड़कों की चौड़ाई 7 से 9 मीटर रखी जाएगी।
ब्रिज के नीचे पहुंचने के लिए चारों मार्गों पर भुजाओं के दोनों ओर 7-7 मीटर चौड़ी सड़क बनाई जाएगी।

 

 

 


By - sagar tv news
23-Mar-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.