शराब दुकान के गद्दीदार के साथ हो गई बड़ी अनहोनी और फिर पुलिस पहुंची मौके पर | sagar tv news |

 

एमपी के दमोह जिले के विकासखंड हटा के अंधियारा बगीचा में संचालित शराब दुकान के गद्दीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में जान जाने का घटना क्रम सामने आया है। घटना दरमियानी रात की बताई गई, रविवार सुबह शराब दुकान के कर्मचारियों ने जब अपने गद्दीदार को मृत अवस्था में पाया तो आश्चर्यचकित रह गए। वहीं इसकी सूचना परिजनों सहित हटा पुलिस को दी गई। प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक का नाम राजू राय पिता जगमोहन उम्र 45 वर्ष निवासी सलैया बताया गया है। फिलहाल जान जाने का कारण अज्ञात माना जा रहा है।

 

 

हटा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पंचनामा कार्यवाही कर मामले को विवेचना में लिया है और जांच पड़ताल जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। इस मामले में पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की है और मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा और आरोपियों को सजा दिलाई जाएगी।

 

 

 


By - Manish Sahu Damoh
23-Mar-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.