निर्माणाधीन इमारत से एक व्यक्ति के साथ हो गई बड़ी अनहोनी फिर कई मजदूर पहुंचे अस्पताल | sagar tv news
एमपी के झाबुआ जिले के पेटलावद में एक निर्माणाधीन व्यवसायिक इमारत की छत गिरने से कई मजदूर दब गए। यह हादसा थांदला रोड़ पर पेट्रोल पंप के पीछे चल रहे निर्माण कार्य के दौरान हुआ। छत भराई के दौरान अचानक छत गिर गई, जिससे कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए। राहत और बचाव कार्य जारी है, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि कितने लोग दबे हुए हैं।
प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, कम से कम 2 से ज्यादा लोग दबे हो सकते हैं। एक शख्स को बाहर निकाल लिया गया है, लेकिन उसकी हालत गंभीर है। प्रकाश प्रजापत नामक एक मजदूर की इलाज के दौरान जान चली गई। अन्य दबे हुए मजदूरों को बचाने के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहा है।