बहु के सामने भटकता था ससुर, बेटे ने देखा तो नहीं हुआ बर्दाश्त और फिर...

 

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के गांव महुमाण्डली में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। यहां एक बेटे ने अपने ही पिता मर्डर कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेने के बाद शव पीएम के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया। परिजनों के मुताबिक, पुत्रवधु से अवैध संबंध की आशंका में बेटे ने पिता से विवाद होने के बाद तैश में आकर चाकू से हमला कर दिया। गहरे जख्म होने से पिता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

 

 

 

 

एएसपी मनोहर सिंह बारिया ने बताया कि बिस्टान थाने पर रविवार रात महुमाण्डली में कालू बामनिया की हत्या की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। परिजनों की शिकायत पर मृतक के बेटे मुकेश को हिरासत में लिया है। पृथम दृष्टया मामला अवैध संबंध के चलते हत्या किए जाने का प्रतीत हो रहा है। मृतक के छोटे बेटे अजय ने पुलिस को बताया कि बड़ा भाई मुकेश पिता पर अपनी बहू से अवैध संबंध की आशंका करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच रविवार रात कहासुनी हुई और मुकेश ने पिता कालू पर चाकू से हमला कर दिया। एएसपी ने बताया कि पीएम कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी बेटे के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।


By - sagar tv news
24-Mar-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.