सागर-बीना में सपा सांसद के खिलाफ आक्रोश, पुतला फूंका और बर्खास्तगी की मांग की गई
सागर जिले के बीना में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ आक्रोश फैल गया है। सांसद ने संसद में राणा सांगा पर अभद्र टिप्पणी की थी, जिससे क्षत्रिय समाज में आक्रोश है। समाज के लोगों ने सांसद के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और बीना के सर्वोदय चौराहा पर पुतला जलाया। क्षत्रिय समाज बीना ने सपा सांसद के खिलाफ प्रदर्शन कर नरसिंह मंदिर से
आक्रोश रैली निकाली और सर्वोदय पर एकत्रित होकर सांसद का पुतला जलाया। लोगों ने सांसद को बर्खास्त करने की मांग भी की है। लोगों ने इस संबंध में राष्ट्रपति के नाम एसआइ कमल ठाकुर को ज्ञापन सौंपा। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और उन्होंने सांसद के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सांसद की टिप्पणी से क्षत्रिय समाज की भावनाएं आहत हुई हैं और उन्हें बर्खास्त किया जाना चाहिए।