Sagar -महिला को आरोपी ने पहुंचाया अस्पताल और फिर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार
सागर जिले के बीना में एक महिला पर चाकू से हमला किया गया, जिसमें पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। यह घटना खुरई रोड पर सुबह घूमने पर गई महिला के साथ हुई थी। महिला किरण सिंह ठाकुर निवासी वीरसावरकर वार्ड अपनी तीन साथी महिलाओं के साथ सुबह घूमने के लिए खुरई रोड गई थीं, तभी करीब 6 बजे वापस घर आते समय खुरई ओवरब्रिज से उतरते ही एक युवक ने जान से मारने की नियत से उसे चाकू मार दिया।
महिला को इलाज के लिए सागर रेफर किया गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर एसडीओपी नितेश पटेल के निर्देशन में छह टीमें गठित की गई थीं। इन टीमों ने सीसीटीवी कैमरा से मिले फुटेज के आधार पर चाकू मारने वाले युवक को कई जगहों पर देखा और इसके आधार पर उसे गिरफ्तार कर थाने लाया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम मनोज सिंह राजपूत निवासी नाउखेड़ा बताया।
सख्ती से पूछताछ करने पर उसने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद आरोपी का जुलूस निकालकर पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया और जेल भेज दिया। पुलिस ने घटना में उपयोग किए गए चाकू व मोटरसाइकिल को जब्त की है। बीना थाना प्रभारी अनूप यादव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।