गेहूं की खड़ी फसल में आग लगने से 12 एकड़ फसल जलकर खाक और छानबीला के जंगल में आग | sagar tv news |

 

सागर जिले के शाहगढ़ तहसील मुख्यालय से 16 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम बरगुआ में आज दोपहर में एक बड़ा हादसा हुआ। गेहूं की खड़ी फसल में अचानक आग लग गई, जिससे लगभग 12 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। ग्रामीणों ने पहले आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन जब आग की लपटें तेज हो गईं, तो नगर परिषद शाहगढ़ की फायर ब्रिगेड के ड्राइवर प्रमोद दुबे को सूचना दी गई। प्रमोद दुबे ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया, लेकिन तक तक बहुत गेहूं की फसल जलकर खाक हो चुकी थी।इस घटना से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रशासन को इस घटना की जांच करने और किसानों को मुआवजा देने की मांग की जा रही है।

 

 

वहीं सागर और छतरपुर के जंगलों में बुधवार देर शाम भीषण आग लग गई। आग तेजी से बढ़ रही थी और सागर-टीकमगढ़ मुख्य रोड से देखी जा सकती थी। सूचना पर छतरपुर और शहगढ़ का वन अमला मौके पर पहुंचा और अपने-अपने वन क्षेत्र में आग बुझाने का प्रयास किया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि राहगीरों ने जंगल की आग के फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर शेयर किए। वन अमले के अनुसार, सूखी पतियों में आग लगने की आशंका है। देखते ही देखते सूखे पेड़ को टहनियों ने आग पकड़ ली।आग को बुझाने के लिए वन अमले ने कड़ी मेहनत की। अंततः, आग को बुझा लिया गया। इस घटना से जंगल के जानवरों और पेड़ों को भारी नुकसान हुआ है। वन विभाग ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

 

 


By - Sunil Tiwari Shahgarh
27-Mar-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.