Sagar -राह चलते लोगों को लूटने वाले चार आदतन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सागर जिले के बीना में राह चलते लोगों को लूटने वाले चार आदतन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों ने भीम वार्ड निवासी सुशील अहिरवार को चिकनोटा गांव के पास रोककर एक लाख रुपये मांगे और जबरन जेब से पर्स निकालकर दस हजार रुपये छीन लिए।
पीड़ित युवक ने करन सोनकर, अभय सिंघानिया, रोहित पारले, और अभिषेक उर्फ टकला अहिरवार की शिकायत की। आरोपियों ने वारदात को अंजाम देकर पीड़ित को धमकी दी कि पुलिस से शिकायत की तो जान से मार देंगे। बीना पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। टीआई अनूप यादव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है और उन्हें जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा।