एक्टर गोविंदा बोले फाइल पर रखी बंदूक गि-री और चल गई गो-ली, भगवान बाबा महाकाल ने बचा लिया

 

फिल्म अभिनेता गोविंदा शनिवार दोपहर उज्जैन पहुंचने के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए गए। उन्होंने नंदी हॉल से भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और नंदी के कान में अपनी मनोकामना कही। इसके बाद देहरी से भगवान महाकाल का पूजन-अभिषेक किया। गोविंदा चेटीचंड पर्व में शामिल होने के लिए उज्जैन पहुंचे हैं। वे रविवार को चेटीचंड पर्व के जुलूस में भी भाग लेंगे। मंदिर में गोविंदा को देखने के लिए उनके प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। करीब 20 मिनट तक मंदिर में रहने के दौरान उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन के साथ अन्य मंदिरों में भी जाकर आशीर्वाद लिया। गोविंदा भगवान महाकाल के अनन्य भक्त हैं और इससे पहले भी कई बार मंदिर आ चुके हैं। उनकी बेटी और पत्नी भी महाकाल के दर्शन के लिए यहां आ चुकी हैं।

 

 

इस मौके पर गोविंदा ने अपनी जीवन यात्रा के कठिन दौर, गोली लगने और उससे उबरने का अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा "मैंने बाबा से बच्चों के लिए प्रार्थना की है। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि उनके और मेरी पूज्य माता, आदरणीय निर्मला देवी जी के आशीर्वाद से ही मैं गोविंद से गोविंदा बन पाया हूं।" फाइल पर रखी बंदूक गिरी और चल गई गोली आगे उन्होंने कहा- मैंने जीवन में कई कठिन दौर देखे, तकलीफें आईं, लेकिन बाबा की कृपा से कभी कोई बड़ा संकट नहीं आया। कुछ समय पहले एक दुर्घटना हुई थी।

 

 

मेरे पैर में गोली लग गई थी, वो निकल गई। उस वक्त मैं बैठा हुआ था और बंदूक फाइल पर रखी थी। अचानक वह फिसली और गोली चल गई। यह गोली हृदय या पेट में भी लग सकती थी, लेकिन उसी क्षण मैं खड़ा हो गया, जिससे वह मेरी पिंडली से होते हुए घुटने में जाकर अटक गई। यह सब एक योग था, जो टल गया। फिल्म अभिनेता गोविंदा ने कहा, मैं बच्चों से कहना चाहता हूं कि वे हमेशा माता-पिता की सेवा में जुड़े रहें। भगवान की कृपा से मैं गोली लगने के बावजूद बच गया। कई बार ऐसी स्थितियां आईं, जहां मैं ऊंची इमारत से गिरकर मर सकता था, लेकिन हर बार ईश्वर ने मुझे बचा लिया।

 

 

 


By - sagar tv news
30-Mar-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.