Sagar - नई व्यवस्थाओं के साथ शुरू हुई कृषि मंडी पहले दिन बंपर आवक जानिए क्या रहे भाव sagar tv news

 

सागर कृषि उपज मंडी में एक बार फिर अनाज की बंपर आवक शुरू हो गई है वित्तीय वर्ष खत्म होने के चलते 8 दिन के लिए मंडी को बंद किया गया था, लेकिन 3 अप्रैल से नई व्यवस्था के साथ कृषि उपज मंडी में डाक शुरू हो गई है, गुरुवार और शुक्रवार को करीब 40000 क्विंटल अनाज की खरीदी की गई, जिसमें 26000 क्विंटल गेहूं खरीदा गया, लेकिन गुरुवार की अपेक्षा शुक्रवार को गेहूं के भाव में 400 रुपए की गिरावट आई है, गुरुवार को गेहूं का न्यूनतम भाव 2200 रुपया प्रति क्विंटल था जो शुक्रवार को 1800 रुपया प्रति क्विंटल पर आ गया,

 


वहीं इसके अलावा सागर जिले में अब धीरे-धीरे सोसाइटी में गेहूं की खरीदी भी शुरू हो गई है जहां 25 अप्रैल तक के स्लॉट किसानों ने बुक कर लिए हैं और भी अपना अनाज लेकर समितियां में पहुंचने लगे हैं हालांकि अभी भी कई समितियां के शुरू होने का इंतजार है क्योंकि समर्थन मूल्य में गेहूं की खरीदी 2600 रुपया प्रति क्विंटल में हो रही है जबकि मंडी में शरबती गेहूं का भाव 3950 मॉडल भाव 2450 और न्यूनतम भाव 1800 से 2000 के बीच बना हुआ है गेहूं की अधिकांश खरीदी न्यूनतम भाव और मॉडल भाव पर ही की जा रही है. जिससे किसानों में निराशा है

 


शुक्रवार 4 अप्रैल को अनाज में मंडी भाव की बात करें तो चना का न्यूनतम का 5200 अधिकतम भाव 5850 रुपया प्रति क्विंटल रहा मसूर का न्यूनतम भाव 5200 से लेकर 6570 तक रहा अलसी का न्यूनतम भाव 6130 रुपए से लेकर 6235 रुपए प्रति क्विंटल मिला, सोयाबीन का न्यूनतम भाव 2865 से लेकर 4430 रहा, अरहर का न्यूनतम भाव 5500 से लेकर 6900 तक मिला, सरसों का न्यूनतम भाव 4625 अधिकतम 7100 रुपए,
बटरी का भाव 3300 से 5300 रुपए, उड़द का भाव 2600 से 2650 , तेवड़ा का भाव 3405 से 4015 और मात्र का भाव 3240 से 4200 रुपए रहे

 

 


अब अष्टमी और नवमी होने की वजह से 5 अप्रैल और 6 अप्रैल को भी मंडी बंद रहेगी

 

 

 

 


By - sagar tv news
04-Apr-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.