Sagar - रामनवमी पर दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब, मुस्लिम समाज ने किया ऐसा स्वागत, देखते रह गए लोग
सागर में रामनवमी पर्व के अवसर पर गंगा जमुनी तहजीब की अनूठी मिशाल देखने को मिली है, जहां शनिचरी क्षेत्र से भगवान श्रीराम का चल समारोह निकाला गया, जैसे ही यह शोभायात्रा मुस्लिम बहुल इलाके से गुज़री वहां का अद्भुत दृश्य देखते ही बन रहा था।
मुस्लिम समाज के लोगों ने शोभायात्रा पर फूलों की वर्षा कर स्वागत किया, इसके साथ ही शोभायात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं को ठंडा शरबत पिलाकर अभिनंदन किया गया, मुस्लिम समाज की इस पहल की हर ओर सराहना हो रही है। समाजसेवी काज़ी अंजार सौदागर ने कहा हमारा संदेश यही है कि हिन्दू-मुस्लिम सभी भाई-बहन मिल-जुलकर सौहार्द और भाईचारे के साथ रहें।" एक दूसरे के त्यौहार में शामिल हो
बता दे कि ये सहर का सबसे पुराना चल समारोह है, राम नवमी पर विशाल शोभायात्रा की शुरुवात सन 1990 से हुई थी जिसमे तहसीली गोपालगंज से उस समय बैलगाडी और छोटी छोटी झाकिया शनिचरी आया करती थी और शनिचरी मे कई झाकिया एकत्रित होकर सहर की ओर जाती थी बही परम्परा को आज भी बैसे ही बढ़ाया जा रहा है, इस चल स्माररोह में भगवान राम जानकी के साथ उनके पूरे दरबार की झांकी सजाई गई थी, इसमें शेर नृत्य ओर पालकी आकर्षण का केंद्र रहे